चंबा में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिया रोकथाम का संदेश

चंबा में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिया रोकथाम का संदेश

चंबा 29 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवी विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हुसैन शाह ने मुख्या kiतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवियों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने तथा अपने सामाजिक दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निभाने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य हुसैन शाह ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के साथ जुड़कर कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी जैसी महत्वपूर्ण भावनाओं का विकास होता है।

उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने और प्रत्येक गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर के दौरान प्राप्त अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेंगे।कार्यक्रम प्रभारी अनीता नैय्यर ने मुख्यातिथि, विद्यालय स्टाफ और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर की सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवी समाजसेवा, स्वच्छता, जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे। शिविर के शुभारंभ के साथ स्वयंसेवियों ने सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!