नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद, 39 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद, 39 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा 21 अक्टूबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

कांगड़ा 21 अक्टूबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू बस्ती ढांगूपीर में एक रिहायशी मकान से 15.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को सीआईए नूरपुर और पुलिस चौकी ढांगूपीर, पुलिस थाना डमटाल की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरपिंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी न्यू बस्ती ढांगूपीर, अपने रिहायशी मकान से ग्राहकों को चिट्टा बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार उसके मकान की तलाशी ली।तलाशी के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल में स्थित एक कमरे में दीवार के पास रखी लोहे की अलमारी के ऊपरी रैक में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया प्लास्टिक का डिब्बा बरामद हुआ।

डिब्बे पर ‘पतंजलि हनी’ लिखा था। इसके अंदर पारदर्शी पॉलीथीन में गांठ लगाकर रखा हल्के सफेद और भूरे रंग का दानेदार पदार्थ मिला।पुलिस ने ड्रग डिटेक्शन किट से पदार्थ की जांच की, जिसमें चिट्टा/हेरोइन के सकारात्मक संकेत मिले। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर पदार्थ 15.33 ग्राम पाया गया। इसके बाद बरामद पदार्थ को नियमानुसार पैक कर सील किया गया और पुलिस कब्जे में ले लिया गया।आरोपी गुरपिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी को नशे की खेप कहां से मिली और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या सप्लाई नेटवर्क भी शामिल है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!