डलहौजी की सुहानी ने नीट (NEET) की उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

डलहौजी की सुहानी ने नीट (NEET) की उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

डलहौजी /चंबा 13 अक्टूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी की सुहानी ने नीट(NEET) परीक्षा को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दे की सुहानी की प्रारंभिक शिक्षा डलहौजी के ही निजी स्कूल सेक्रेड हार्ट एवं डीपीएस में पूरी हुई,अपनी मेहनत और लगन से 12वीं की कक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर अपना नाम सुनहरी अक्षरों में लिखा तो वही अपने डॉक्टर बनने के सपने को लेकर नीट की परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में उसको पास भी कर लिया और उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित सोभान सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में अपने डॉक्टरी की पढ़ाई करने के सपने को पूरा भी किया ।

अब हुए इस शिक्षण संस्थान से बतौर एमबीबीएस डॉक्टर बनकर ही हिमाचल वापस आएंगी। बता दें कि सुहानी के पिता मनीमहेश डलहौजी के एक सफल व्यवसाई एवं पत्रकार है तो वही माता दीपमाला केंद्रीय विद्यालय में बतौर अध्यापिका अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस उपलब्धि के बारे में जब सुहानी से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हुए इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता अपने गुरुजनों और बड़ों को देना चाहती हैं जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही इस उपलब्धि को हासिल कर पाई। तो वही डलहौजी में सुहानी की इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!