चुराह में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, दादा पर आरोप

तीसा/ चुराह 22 मई दिलीप सिंह ठाकुर
चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही दादा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यही नहीं, पीड़िता गर्भवती भी हो गई है, जिसका खुलासा तब हुआ जब वह पेट दर्द की शिकायत लेकर तीसा अस्पताल पहुंची।चिकित्सकों ने जब जांच की तो नाबालिगा को गर्भवती पाया। डाक्टर ने इसकी सूचना तीसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तीसा पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि रिश्ते में दादा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।पीड़िता ने बताया कि आरोपी के परिवार में कोई और सदस्य नहीं है, जिस कारण वह उसकी मदद के लिए उसके घर खाना बनाने गई थी। इस दौरान उन्होंने घर में कोई न होने पर मौके की नजाकत को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक-लज्जा के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन का रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस उक्त आरोपी से उक्त मामले को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि तीसा थाना में ऐसा मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय से न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है।