शिव मंदिर सेवा कमेटी लोहाली (डलहौजी) द्वारा वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन करवाया गया

शिव मंदिर सेवा कमेटी लोहाली (डलहौजी) द्वारा वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन करवाया गया

डलहौजी/चंबा 01 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

शिव मंदिर सेवा कमेटी लोहाली द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वार्षिक भंडारा इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत प्रातः 11 बजे शांति हवन के साथ की गई। हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विधिवत आहुति अर्पित कर सर्वजन कल्याण की कामना की।हवन सम्पन्न होने के उपरांत विशेष रूप से आमंत्रित भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंडली ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से एक भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे समस्त वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते हुए नृत्य करने लगे, जिससे आयोजन में एक विशेष उत्साह का संचार हुआ।इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया, जिसमें सभी ने पंक्तिबद्ध होकर भाग लिया। कमेटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में तत्परता और समर्पण सराहनीय रहा।शिव मंदिर सेवा कमेटी के अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन को और अधिक भव्य रूप में करने की बात कही।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक भागीदारी का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!