राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रम्मण में मिड-डे मील कार्यकर्ता के लिए आवेदन आमंत्रित

राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रम्मण में मिड-डे मील कार्यकर्ता के लिए आवेदन आमंत्रित

चम्बा, 8 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

शिक्षा खंड चम्बा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रम्मण में मिड-डे मील कार्यक्रम के तहत कार्य करने के लिए मिड-डे मील कार्यकर्ता के पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रतियों सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष दिनांक 18 सितम्बर 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बबली कुमारी ने बताया कि यह आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत के वार्डों से आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जो बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) या निम्न आय वर्ग से संबंधित हों। इसके अतिरिक्त विधवा या परित्यक्ता महिलाएं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), एवं अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित अभ्यर्थियों को भी वरीयता दी जाएगी।

अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं है, तथा जो संबंधित ग्राम पंचायत के वार्डों के स्थायी निवासी हों, उन्हें भी चयन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। साथ ही, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास खाना बनाने का अनुभव होना अनिवार्य है, ताकि मिड-डे मील के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन बच्चों तक पहुँचाया जा सके।उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज समय से प्रस्तुत करें, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर इच्छुक उम्मीदवारों को विद्यालय प्रबंधन समिति से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की भी सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!