डीएवी स्कूल हरदासपुरा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

डीएवी स्कूल हरदासपुरा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

चंबा, 2 जून (मुकेश कुमार ‘गोल्डी’)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरदासपुरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने की, जबकि स्कूल प्राचार्य श्री अशोक गुलेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ. हितैषी ने छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया कि यह केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि समाज और पर्यावरण के लिए भी घातक है।

उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन रोकी जा सकने वाली मृत्यु व बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “हमें भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं” पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को तंबाकू से दूर रहने की प्रेरणा दी।उन्होंने कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों जैसे कई गंभीर रोगों के लिए तंबाकू को जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही डॉ. हितैषी ने कोटपा एक्ट 2003 की विभिन्न धाराओं की जानकारी दी, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध (धारा 4), तंबाकू उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध (धारा 5) और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू बिक्री व सेवन से रोक (धारा 6)।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें अन्विता, हिमानी, प्रियल, दिव्यांशी और रिद्धि पुरी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जन शिक्षा अधिकारी सी.आर. ठाकुर, दीपक जोशी तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!