विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गैहरा, लेच और प्युरा पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गैहरा, लेच और प्युरा पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

चंबा, 6 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)


कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) चंबा के तत्वावधान में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत वीरवार को विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत गैहरा, लेच और प्युरा में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना और उन्नत कृषि को बढ़ावा देना है।

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर ने किसानों को उन्नत बीजों के प्रयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने की विधियों, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा कृषि संसाधनों के कुशल प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को नवाचारों को अपनाकर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग से प्रसार अधिकारी प्रियंका कुमारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक खेती योजना, तथा कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को इनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

गैहरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (DDM) राकेश कुमार ने किसानों को वित्तीय साक्षरता और प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण, बीमा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।इसके अतिरिक्त, राज्य सहकारी बैंक के प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं और समितियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को संगठित होकर सहकारी ढांचे का लाभ लेने का आह्वान किया।कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और विशेषज्ञों से लाभकारी जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!