विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत चंबा, मैहला व तीसा में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत चंबा, मैहला व तीसा में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम

चंबा, 3 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चंबा के तत्वावधान में सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड चंबा, मैहला और तीसा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों के प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और फसल उत्पादन में नवाचारों के बारे में जानकारी देना था।

केवीके चंबा के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि ये कार्यक्रम किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं,

जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। विकासखंड चंबा के सिंगी, भगवानपुर और सिद्धपुर गांवों में उन्होंने स्वयं वैज्ञानिक डॉ. जया चौधरी के साथ किसानों को प्रशिक्षित किया।

विकासखंड मैहला में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ. नेहा, कृषि अधिकारी डॉ. प्रियंका, सेवा संस्था से परमेंद्र ठाकुर तथा विभागीय अधिकारी ज्योति मांडला, ज्योति शर्मा और संजू कुमार ने ग्राम पंचायत बाट के काकडोलू और जीणु गांवों एवं उटीप पंचायत के ककियाँ गांव में कार्यक्रम आयोजित किए।

विकासखंड तीसा में वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में जसोरगढ़, चंदरोड़ी और मंजू गांवों में कार्यक्रम हुए, जिनमें किसानों को नवीन कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई।

डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने सभी किसानों से अपील की कि वे इन जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाकर अपनी कृषि उत्पादकता में वृद्धि करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!