बनीखेत पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, स्कूल प्रबंधन व अभिभावक हुए गौरवान्वित

बनीखेत पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, स्कूल प्रबंधन व अभिभावक हुए गौरवान्वित

डलहौजी/ चंबा 15 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बनीखेत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (BPS) ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। बता दें कि इस वर्ष विद्यालय के छात्र अनीश ने 700 में से 677 अंक (97%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं छात्रा शीतल ने 700 में से 662 अंक (95%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपाली शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की निरंतर मेहनत, अध्यापकों की मार्गदर्शक भूमिका और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।प्रधानाचार्या ने आगे कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय की शिक्षा पद्धति की गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी जीवन के हर क्षेत्र में इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!