कोटि से चम्बा आ रही SUV गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर ही मौ#त अन्य छ: घायल

कोटि से चम्बा आ रही SUV गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर ही मौ#त अन्य छ: घायल

चंबा 21 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

बीते कल रविवार रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक सफेद रंग की एसयूवी (SUV) गाड़ी जो कोटि की ओर से चम्बा की तरफ आ रही थी, वह पुखरी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जो कि एक शादी समारोह से लौट रहे थे।हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरन्त मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।इस दुर्घटना ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज गति से गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के अधिक उपाय किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह दुर्घटना घटी।घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!