महाराष्ट्र से लौटते समय डलहौजी (सुदली) का युवक लापता, ट्रक से मिले जूते और बैग,परिवार ने लगाई मदद की गुहार

डलहौजी/ चम्बा 16 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी उपमंडल के तहत जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश से एक युवक के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अतुल कुमार, पुत्र सुभाष चंद, निवासी गांव व डाकघर सुदली, तहसील डलहौजी, जिला चंबा (हि.प्र.) महाराष्ट्र की एक कंपनी में काम करता था। वह शनिवार (14 फरवरी) 2026 को महाराष्ट्र से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन आज तक अपने घर नहीं पहुंच पाया है।परिजनों के मुताबिक अतुल जिस ट्रक में सफर कर रहा था, वह ट्रक नंबर HR 55 AT 6093 है। यह ट्रक आज दिल्ली पहुंच गया है, लेकिन अतुल उसमें मौजूद नहीं था। चिंताजनक बात यह है कि अतुल के जूते और बैग उसी ट्रक से बरामद हुए हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। ट्रक चालक का नाम समीर खान बताया जा रहा है।परिवार का कहना है कि अतुल ने दिल्ली पहुंचने की सूचना नहीं दी और न ही उसके मोबाइल फोन से कोई संपर्क हो पा रहा है। युवक के अचानक लापता होने से गांव सुदली सहित आसपास के क्षेत्रों में चिंता का माहौल है। परिजन हर संभावित स्थान पर तलाश कर रहे हैं और पुलिस से भी संपर्क किया गया है।परिवार और ग्रामीणों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी अतुल कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या उसने कहीं देखा हो, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 90415 72964, 90562 86236
परिजनों ने प्रशासन से भी मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच की जाए और युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जाए। किसी भी छोटी से छोटी जानकारी से अतुल तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।