पंजोह(भरयाह) गांव की 29 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजोह(भरयाह) गांव की 29 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

चम्बा15जुलाई मुकेश कुमार( गोल्डी)

पुलिस थाना सदर चम्बा के अंतर्गत आने वाले भरयाह गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतका की पहचान राधा देवी पत्नी रवि कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी गांव भरयाह, डाकघर पंजोह, तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बीते कल दिन के समय राधा देवी ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब दोपहर को उसके बच्चे स्कूल से लौटे और उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो बच्चों ने खिड़की से झांक कर देखा, जहां उनकी मां को पंखे से लटका हुआ पाया गया।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिस पर थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया।पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा के शव गृह में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगामी दिन में पूरी की जाएगी।पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों द्वारा किसी प्रकार की साजिश या संदेह की आशंका नहीं जताई गई है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।तो वही आज शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!