शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला व्यावसायिक शिक्षा का अनुभव

शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला व्यावसायिक शिक्षा का अनुभव

डलहौजी/चम्बा 04 अप्रैल मुकेश कुमार ( गोल्डी)

शिक्षा खंड बनीखेत व तीसा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हाल ही में बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के तहत संचालित बट्ट नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई बोंखरीमोड़ (बनीखेत) एवं बट्ट आईटीआई खुशनगरी (तीसा) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा से रूबरू कराना था।बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भ्रमण में राजकीय माध्यमिक विद्यालय देवीदेहरा, सुदली, चुहन, बेढल, धरोटा, त्रिठा, नेरा और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा के विद्यार्थी व अध्यापक शामिल हुए। संस्थानों के स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें नर्सिंग व तकनीकी शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नर्सिंग कॉलेज की विभिन्न प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं चिकित्सा वार्डों का अवलोकन किया। वहीं आईटीआई संस्थानों में जाकर उन्होंने तकनीकी प्रयोगशालाओं व कार्यशालाओं में प्रशिक्षण की प्रक्रिया को समझा। छात्रों ने फ्रंट ऑफिस से लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तक की जानकारी प्राप्त की।अध्यापकों ने बट्ट संस्थानों की आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए जमा दो के बाद कैरियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शक सिद्ध होगा।कार्यक्रम के दौरान बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। यह शैक्षणिक पहल विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा की ओर प्रेरित करने में एक सफल प्रयास साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!