डलहौजी पुलिस को नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, पजांबी युवक से 4.52 ग्राम चिट्टा बरामद

डलहौजी पुलिस को नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, पजांबी युवक से 4.52 ग्राम चिट्टा बरामद

डलहौजी/चम्बा 22 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डलहौजी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना डलहौजी की टीम जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तो डलहौजी छावनी के पास वर्षाशालिका के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस दल को देखकर वह युवक घबरा गया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।शक के आधार पर पुलिस ने युवक से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 4.52 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद हुई। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विक्रमजीत सिंह, पुत्र सुखविंदर सिंह, गांव कोर्ट धर्मचंद कलां, तहसील एवं जिला तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना डलहौजी में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस मामले की पुष्टि डलहौजी पुलिस थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस का नशा विरोधी अभियान पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से जारी है और भविष्य में भी इसे और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!