चुराह की बेटी ताज बीबी ने जीता गोल्ड मेडल, उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुराह का बढ़ाया मान

चुराह की बेटी ताज बीबी ने जीता गोल्ड मेडल, उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुराह का बढ़ाया मान

तीसा/चुराह 15 मार्च दिलीप सिंह ठाकुर

उपमंडल चुराह की होनहार बेटी ताज़ बीबी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के 9वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कर कमलों से प्राप्त हुआ, जो उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे चुराह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन गया।ताज बीबी मूल रूप से तीसा (चुराह) उपमंडल की ग्राम पंचायत कुठेड़ बुधोड़ा की निवासी हैं। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली ताज बीबी के पिता हसनदीन खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद ताज बीबी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।बताया जा रहा है कि ताज बीबी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी उपलब्धि के चलते उन्हें दीक्षांत समारोह के दौरान गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोगों, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने ताज बीबी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी बाधा सफलता की राह नहीं रोक सकती।कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना ने बधाई देते हुए कहा कि ताज बीबी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल को गर्व है ताजबीबी अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ताज बीबी भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!