राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में सांख्यिकीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भटियात/ चम्बा 23 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
महाविद्यालय चुवाड़ी में आज सांख्यिकीय जागरूकता (Statistical Awareness) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांख्यिकी के महत्व, इसके व्यावहारिक उपयोग तथा विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह पठानिया द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सांख्यिकी का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था एवं अनुसंधान सहित लगभग हर क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सांख्यिकी विषय को गहराई से समझने तथा इसे अपने करियर में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. रामरत्न ने बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने बहुत ही सरल तरीके से हमारे जीवन में सांख्यिकी का महत्व और प्रभाव को समझाया। उन्होंने अपने व्याख्यान में सांख्यिकी के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने डेटा संग्रहण, विश्लेषण तथा उसके सही उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सांख्यिकी के प्रयोग को सरल रूप में समझाया।

इस अवसर पर ‘वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय’ चुवाड़ी के तिलक राज (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) और सुभाष (प्रवक्ता वाणिज्य) बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें भाषण,निबंध लेखन स्लोगन(नारा) लेखन,पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी आदि शामिल रहे।जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्लोगन (नारा) लेखन में कृति,पायल देवी, वंशिका, पोस्टर मेकिंग में प्रियांशी, अनामिका शर्मा,पायल वर्मा, निबंध लेखन में सुनेहा , सानिया ठाकुर,सूरज भाषण प्रतियोगिता में कृति,सानिया, नीलम देवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों और गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में इस प्रकार के और अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य प्रो.सरदारी लाल और प्रो.संजय कुमार को जाता है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ.संजीव कुमार, प्रो. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ.पीताम्बर दत्त, प्रो.धीमान तथा सभी संकायों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।