आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित,उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

चंबा, 29 अक्तूबर मुकेश कुमार (‘गोल्डी’)
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बीते कल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश और कौशल विकास जैसे प्रमुख संकेतकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित मानक लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा खंड विकास अधिकारी पांगी और तीसा को आकांक्षी उपमंडलों में तय किए गए संकेतकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि लक्ष्यों की प्राप्ति में आने वाली समस्याओं को जिला स्तर पर साझा किया जाए ताकि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने अधिकारियों को गत माह के दौरान तय लक्ष्यों और उपलब्धियों का बिंदुवार विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, शिक्षा, बाल विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित संकेतकों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने विकासखंड तीसा और पांगी के विभिन्न विभागों की वर्चुअल समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम प्रियांशु खाती, उपनिदेशक शिक्षा भाग सिंह, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) कर्ण हितैषी, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार, ओएसडी शिक्षा उमाकांत सहित विभिन्न विभागों और उपमंडलों