प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा बाथरी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा बाथरी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

चंबा, 2 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा एनएफसीआई होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट चंबा के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 40 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर में बाथरी, देवीदेहरा, बग्गी, डलहौज़ी, बनीखेत, गोली, दरड़ा, पुखरी, नागली, पद्धर और नैनीखड़ से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत पराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. पुनीत पराशर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और सभी को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने प्रेरणा संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दे रही है।

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों, रक्तदाताओं और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी की ओर से डॉ. पुनीत, डॉ. रेणुका, रणजीत कौर, रेनू और देशराज ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक से विवेक, काका राम, अंकिता, अंजना और विनोद की टीम मौजूद रही। एनएफसीआई होटल प्रबंधन संस्थान उदयपुर चंबा से सुदर्शन शर्मा, मुकेश शर्मा, रविंद्र कुमार और मनोज उपस्थित रहे। संस्था की ओर से अक्षय वशिष्ठ और दीपक भाटिया ने शिविर का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!