प्रदेश में पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए नए निर्देश

प्रदेश में पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए नए निर्देश

शिमला 01 नवम्बर चम्बा न्यूज एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश में पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत पंचायती राज चुनाव स्थगित किए जाने के बावजूद, राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी निर्देशों में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों-कम-उपायुक्तों को कहा गया है कि वे पंचायत राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के आम चुनावों की तैयारियां तत्काल आरंभ करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये चुनाव दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 के बीच कराए जाने का प्रस्ताव है।निर्वाचन आयोग ने जिलों को आवश्यक प्रारंभिक तैयारियों के तहत विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इनमें सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रीसाइडिंग ऑफिसर और पोलिंग ऑफिसर की नियुक्ति शामिल है। साथ ही वाहनों की व्यवस्था, मीडिया सैल की स्थापना, नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना तथा जिला परिषद और पंचायत समिति मतगणना केंद्रों के लिए उपयुक्त भवनों की पहचान करने को कहा गया है।निर्वाचन आयोग के सचिव द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी उपायुक्त समय रहते इन तैयारियों को पूर्ण करें ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। आयोग का उद्देश्य है कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जा सके।राज्य निर्वाचन आयोग की इस पहल से यह संकेत मिलता है कि हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और आगामी महीनों में प्रदेश में चुनावी माहौल बनने की पुरी ने संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!