बनीखेत में स्व. त्रिलोचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 1 जनवरी 2026 से बनीखेत (पद्दर) मैदान में होगा

बनीखेत में स्व. त्रिलोचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 1 जनवरी 2026 से बनीखेत (पद्दर) मैदान में होगा

डलहौजी /चम्बा 29 दिसम्बर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

जिला चंबा के बनीखेत क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्वर्गीय श्री त्रिलोचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 1 जनवरी 2026 से पड्डर ग्राउंड, बनीखेत में शुरू होगा। टूर्नामेंट का आयोजन गुरी ब्रदर्स एवं जग्गी द्वारा किया जा रहा है।आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रति टीम प्रवेश शुल्क 3000 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे मैच शुरू होने से पहले जमा करना अनिवार्य होगा।

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जिससे खेल में तेज़ी और उत्साह बना रहेगा।प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25,000 रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11,000 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें मैन ऑफ द सीरीज को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ फील्डर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि अंपायर और कमेटी का निर्णय अंतिम और सभी टीमों के लिए मान्य होगा। वहीं, खेल के दौरान किसी भी प्रकार की चोट या दुर्घटना की स्थिति में संबंधित खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होगा।टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक टीमों से भाग लेने की अपील की है। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए जग्गी (70184-76174), गुरमीत (85806-57530), गुरविंदर (85808-27251) और प्रवीण (70182-08475) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!