एफसीए मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें, उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल

एफसीए मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें, उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल

चम्बा 23 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

मुकेश रेपसवाल ने निर्देश दिए हैं कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकासात्मक परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो। उपायुक्त यह निर्देश उस समीक्षा बैठक के दौरान दे रहे थे, जिसमें उपमंडल डलहौज़ी और भरमौर में संचालित विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित एफसीए अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में उन्होंने वन मंडल अधिकारी, भरमौर और डलहौज़ी को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी एवं समन्वित कार्ययोजना अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जा सके।उपायुक्त ने अंतर-विभागीय समन्वय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों पर आने वाली आपत्तियों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

0-4608×2592-0-0-{}-0-12#

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संबंधित विभाग आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करें, जिससे परियोजनाओं को समय पर स्वीकृति मिल सके।बैठक के दौरान पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए सक्रिय और जवाबदेह दृष्टिकोण अपनाएं।इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह तथा अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!