
बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
प्रदेश कांग्रेस सचिव दिलदार अली बट्ट ने फहराया तिरंगा
डलहौजी/ चंबा 16 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस के द्वारा वीरवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर बट्ट आईटीआई खुशनगरी(तीसा) में बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस के प्रबंध निदेशक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलदार अली बट्ट ने तिरंगा फहराया तो वहीं बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग बोंखरी मोड़ में एडमिन ऑफिसर रीता ठाकुर व बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में उप प्रधानाचार्य मनीष बकारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी ।

उल्लेखनीय है कि बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 118 फ़ीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। इस ध्वज की आभा बोंखरी मोड़ से चारों ओर कई किलोमीटर तक देखते ही बन रही है। ग्रुप के उक्त तीनों संस्थानों में प्रशिक्षुओं द्वारा देशभक्ति के गीत भी गाए गए। वहीं इस अवसर पर संस्थानों में मिठाइयां भी बांटी गईं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलदार अली बट्ट व बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने प्रशिक्षुओं व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी।

उन्होंने कहा कि अनगिनत वीरों के बलिदान से हमें आजादी मिली थी। ऐसे में हम सब का कर्तव्य है कि हम देशहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए देश को विकसित व सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। तीनों संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में काफी संख्या में प्रशिक्षु व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।