
चंबा 7 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला चंबा के अंतर्गत चंबा-माणी मार्ग पर एक वहां की दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जन्माष्टमी की शुभ अवसर पर गांव राजपुरा का एक परिवार दुआट महादेव मंदिर माथा टेकने गया हुआ था।

माथा टेकने की उपरांत जब यह परिवार वापस लौट रहा था तो जैसे ही उनका वाहन बोलेरो महिंद्रा एचपी 10बी- 8051 ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव माणी के साथ लगते टरीरू मोड पर पहुंचे तो अचानक चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नीचे गहरी खाई में जा लुढ़की आसपास के लोगों को जब दुर्घटना की खबर हुई उन्होंने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि दो महिलाओं एवं एक बच्चे ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया तथा अन्य आठ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां घायल उपचाराधीन है इस मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी द्वारा की गई है।