भटियात के बगढार व ढलोग में डिजिटल बैंकिंग साक्षरता और फ्रॉड जागरूकता शिविर आयोजित

भटियात के बगढार व ढलोग में डिजिटल बैंकिंग साक्षरता और फ्रॉड जागरूकता शिविर आयोजित

डलहौजी/चंबा 12 मुकेश कुमार (गोल्डी)

विकासखंड भटियात के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगढार और ढलोग में डिजिटल बैंकिंग साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन अग्रणी बैंक चंबा द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष सांगड़ा, अग्रणी बैंक चंबा के प्रतिनिधि, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक बगढार शाखा प्रबंधक तथा CEVA NGO CFL के सदस्यों ने भाग लिया। एलडीओ आशीष सांगड़ा ने शिविर में उपस्थित लोगों और विभिन्न बैंकों से आए अधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी।उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, जालसाजी योजनाओं, फर्जी वीडियो कॉल और फोन कॉल के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में उदाहरण देकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।उन्होंने बताया कि कई बार लोग लालच में आकर अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने के लिए दे देते हैं, जिससे वे अनजाने में बैंकिंग धोखाधड़ी का हिस्सा बन जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बैंक खाता व्यक्तिगत होता है और इसका उपयोग केवल खाता धारक को ही करना चाहिए।शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही डॉ. वाई. एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के बारे में बताते हुए कहा गया कि यह योजना हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए है, जिसके तहत मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।अग्रणी जिला प्रबंधक ने लोगों से बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की। अंत में चायपान के साथ शिविर का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!