छिन्ज मेला: लोक संस्कृति का उत्सव, युवाओं के लिए प्रेरणादायक :- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

छिन्ज मेला: लोक संस्कृति का उत्सव, युवाओं के लिए प्रेरणादायक :- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

भटीयात (चुवाड़ी), 25 मई बबलू पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात क्षेत्र के प्रमुख कस्बे लाहडू स्थित बाबा लखदाता मंदिर परिसर में आयोजित छिन्ज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 41 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति के अभिन्न अंग हैं।

ये न केवल सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं के लिए खेल, रचनात्मकता और नशा मुक्ति की प्रेरणा भी बनते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं और नशे जैसे सामाजिक अभिशाप से दूर रहें।पठानिया ने हिमाचल प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को अत्यंत समृद्ध बताते हुए कहा कि राज्य में मनाए जाने वाले मेले प्रदेश की जीवंत लोक कला और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करते हैं।

मंच पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष व राज्य सहकारी बैंक के सदस्य राजकुमार चम्बियाल, राज्य वन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, लोक निर्माण विभाग के नरेंद्र चौधरी और थाना प्रभारी रमन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कुश्ती मुकाबलों का भी आनंद लिया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!