चुवाड़ी पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, दो युवक कुल 08 ग्राम चिट्टे हीरोइन सहित गिरफ्तार

चुवाड़ी पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, दो युवक कुल 08 ग्राम चिट्टे हीरोइन सहित गिरफ्तार

भटीयात/चुवाड़ी, 28 मई बबलू पठानिया

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम को बीती रात बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुवाड़ी पुलिस दल ने बीती रात नूरपुर कांगड़ा की ओर से लाहड़ू चंबा की दिशा में आ रही एक गहरे ग्रे रंग की मारुति अल्टो कार (HP 73-A-7473) को शक के आधार पर रोका। कार में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और निरीक्षण से बचने की कोशिश करने लगे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते जब उनकी तलाशी ली गई, तो कार से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत भूषण (30 वर्ष) पुत्र मनोहर लाल, निवासी गांव में, डाकघर रख, तहसील व जिला चंबा और कमल कुमार (40 वर्ष) पुत्र रत्न चंद, निवासी गांव पुंरगला, डाकघर बकान, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई की पुष्टि डीएसपी भटियात योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है, ताकि नशे की इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!