9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा 8वां पोषण पखवाड़ा, बच्चों के मस्तिष्क विकास पर रहेगा विशेष फोकस

9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा 8वां पोषण पखवाड़ा, बच्चों के मस्तिष्क विकास पर रहेगा विशेष फोकस

चंबा 08 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा 08 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9 से 23 अप्रैल 2026 तक देशभर में 8वां पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” निर्धारित किया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को सुदृढ़ बनाना और कुपोषण मुक्त भारत की दिशा में जनजागरूकता बढ़ाना है।जिला कार्यक्रम अधिकारी चंबा, कमल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष) को बढ़ावा देने, आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत करने और सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा।उन्होंने बताया कि बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए अभिभावकों और समुदाय की भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पारंपरिक एवं पौष्टिक आहार, विशेषकर मोटे अनाज (बाजरा) के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से कुपोषण की वास्तविक समय में निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।पोषण अभियान के जिला समन्वयक विकास शर्मा ने बताया कि सभी गतिविधियों की विस्तृत सूची बाल विकास परियोजना अधिकारियों को भेज दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों को जनआंदोलन डैशबोर्ड पर दर्ज किया जाए तथा उनकी पूर्ण डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर जिला कार्यालय को भेजी जाए।इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, पोषण जागरूकता रैलियां और ‘स्वस्थ बालक-बालिका’ प्रतियोगिताएं आयोजित कर व्यापक स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!