टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चंबा जिला कारागार में सामुदायिक स्क्रीनिंग कैंप आयोजित

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चंबा जिला कारागार में सामुदायिक स्क्रीनिंग कैंप आयोजित

चंबा,11सितंबर मुकेश कुमार(गोल्डी)

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिला कारागार चंबा में सामुदायिक स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य हाई-रिस्क ग्रुप में शामिल कैदियों में टीबी का जल्द पता लगाकर उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा, डॉक्टर विपिन ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 103 कैदियों की स्क्रीनिंग की गई।टीबी के संभावित लक्षण वाले कैदियों का बलगम संग्रह कर उन्नत जांच के लिए सैंपल एन.ए.ए.टी. और CY-टीबी टेस्ट हेतु भेजा गया। इसका मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव मामलों को तत्काल एन.टी.ई.पी. के तहत मुफ्त इलाज से जोड़ना है, ताकि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

जेल जैसी बंद और भीड़भाड़ वाली जगह पर यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीमित स्थान और लंबे समय तक करीबी संपर्क के कारण टीबी के फैलने का खतरा अधिक रहता है।इस स्क्रीनिंग कैंप का संचालन स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय शर्मा, लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रंजिता नेगी, हेल्थ वर्कर हेमा ठाकुर, सीनियर टीबी लैब सुपरवाइजर के.एस. राणा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर रीना ठाकुर एवं आशा कार्यकर्ता शीला देवी प्रमुख रूप से शामिल रहे।टीम ने बलगम के संग्रह, उचित रिकॉर्डिंग, रिपोर्टिंग और सैंपल परिवहन की प्रक्रिया का पूरा ध्यान रखा। सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर ने फॉलो-अप व्यवस्था को सुनिश्चित किया, ताकि जिन कैदियों को उपचार की आवश्यकता हो उन्हें सही समय पर इलाज मिल सके।

डॉ. विपिन ठाकुर ने कहा कि यह पहल टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जेल जैसी संवेदनशील जगह पर विशेष रूप से लक्षित हस्तक्षेप आवश्यक है, ताकि समुदाय में संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। आगामी दिनों में ऐसे और अभियान चलाकर टीबी मुक्त भारत की दिशा में कदम और मजबूत किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!