चंबा में एसडीएमएफ (SDMF)कार्यों की समीक्षा बैठककाहुआ आयोजन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

चम्बा 27 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
चम्बा 27 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला मुख्यालय चंबा में राज्य आपदा प्रबंधन फंड (SDMF) के उपयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस दौरान राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) के अंतर्गत विभिन्न विभागों को स्वीकृत कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) शीघ्र उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि फंड के सही उपयोग और पारदर्शिता को बनाए रखा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परियोजनाओं में टेंडर प्रक्रिया के दौरान शून्य भागीदारी रही है, उन लंबित कार्यों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर आवश्यक आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त बैठक में एसडीएमएफ के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने में आ रही विभिन्न कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।बैठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा जोगिंदर कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण वीरेंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण सलूणी हिमांशु वर्मा, सहायक अभियंता समग्र शिक्षा (डाइट) दीपक शर्मा तथा अधीक्षक शिक्षा विभाग ललित शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, जिला के विभिन्न हिस्सों से लोक निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।उपायुक्त ने अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।