डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सियूल नदी में की पूजा, लगाए पौधे

डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सियूल नदी में की पूजा, लगाए पौधे

डलहौजी/ चम्बा 5 जून मुकेश कुमार ( गोल्डी)

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर ने सुरंगानी स्थित एनएचपीसी परिसर में आयोजित विशेष पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से भी इस मुहिम में भागीदार बनने की अपील की।

पौधरोपण कार्यक्रम के उपरांत विधायक ठाकुर ने पवित्र सियूल नदी की विधिवत पूजा अर्चना कर मां गंगा रूपी पवित्र स्यूल नदी से हीसमस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि यह पृथ्वी हमारी माता के समान है। इसका संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि “पर्यावरण हमारे जीवन की सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करता है – जल, वायु, भोजन, औषधियाँ और संसाधन। आज जब हम जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तो हमें एकजुट होकर पर्यावरण सुरक्षा का अभियान चलाना होगा।”

इस कार्यक्रम में एनएचपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व समर्थक भी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रकृति के साथ समरसता स्थापित करना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर संकल्प लिया – “आओ हम मिलकर एक संकल्प उठाएं, पर्यावरण की सुरक्षा का अभियान चलाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!