चंबा में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

चंबा में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

चंबा, 4 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य आधार नामांकन, अद्यतन प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी सेवाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना था।अध्यक्षीय संबोधन में पृथ्वी पाल सिंह ने कहा कि आम जनता, विशेषकर स्कूली बच्चों को आधार के महत्व के बारे में अधिक जागरूक किया जाना चाहिए ताकि लोग स्वयं आगे बढ़कर आधार अपडेशन करवाएं। उन्होंने आधार केंद्रों में सेवा शुल्क दरों की निर्धारित मानकों के अनुसार अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

इनमें सभी आयु वर्गों में आधार पंजीकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करने, अनकवर्ड क्षेत्रों में आधार नामांकन केंद्रों की स्थापना, अतिरिक्त नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों की आवश्यकता, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करना, बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट सुनिश्चित करना और राज्य पोर्टल पर 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के पंजीकरण को बढ़ावा देना शामिल था।इसके अलावा, आधार से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों की रोकथाम और उन पर निगरानी बनाए रखने पर भी बल दिया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी कार्यप्रगति की जानकारी साझा की और आधार प्रक्रिया में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलबीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर, अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!