
दो अलग-अलग मामलों में भदरोया व डमटाल में 31.71 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित दो गिरफ्तार
कांगड़ा 10 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत दो अलग अलग स्थानों से पुलिस ने दो नशा तस्करों को भारी मात्रा में चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पहला मामला डमटाल के चक्की खड्ड में गौशाला के पास एक व्यक्ति को 8.45 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया तो वहीं दूसरे मामले में भदरोया में एक रिहायशी मकान में छापामारी कर पुलिस ने 23.26 ग्राम हेरोइन बरामद की।

इस बारे पुलिस अधीक्षक. नूरपुर अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में कर्ण कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी विष्णु नगर लमीणी, तहसील व जिला पठानकोट पंजाब के कब्जे से 8.45 ग्राम तथा दूसरे मामले में बुआ दास पुत्र जगदीश राज, निवासी गाँव खतीब, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर ( पंजाब ) जो कि पिछले कई सालों से भदरोया में रिहायशी मकान में रह रहा था के रिहायशी मकान से 23.26 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उक्त दोनों को गिरफ्तार कर थाना डमटाल लाया गया है। उनके कब्जे से कुल 31.71 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दोनों के विरुद्ध एन. डी.पी.एस. अधिनियम के तहत पुलिस थाना डमटाल में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगामी कारवाई जारी है। एस.पी. ने कहा कि नशा तस्करी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।