भूकंप आधारित मेगा मॉक एक्सरसाइज 6 जून को – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

भूकंप आधारित मेगा मॉक एक्सरसाइज 6 जून को – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा, 3 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)


राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 6 जून को प्रदेश में भूकंप आधारित मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज वर्चुअल टेबल टॉप एक्सरसाइज में भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि इस मॉक ड्रिल के अंतर्गत चंबा जिले के भरमौर, भटियात, सालूणी, चंबा, डलहौजी और पांगी उपमंडलों में भूकंप से उत्पन्न आपदाजनक परिस्थितियों जैसे भूस्खलन, आगजनी और भवनों व पुलों के गिरने की स्थिति को आधार बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्टैजिंग एरिया और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मॉक ड्रिल में आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस के स्वयंसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठन भी भाग लेंगे।

अभ्यास के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, सीएमओ डॉ. विपिन ठाकुर, जिला विकास अधिकारी ओमप्रकाश ठाकुर, राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, होम गार्ड कमांडेंट कुशल चंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, जल शक्ति विभाग के एई गौरव कुमार तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!