राजकीय C&V संघ जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, संजय वर्मा बने नए जिला अध्यक्ष

राजकीय C&V संघ जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, संजय वर्मा बने नए जिला अध्यक्ष

डलहौजी/ चंबा 06 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में 5 जून को राजकीय C&V संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी बनीखेत प्रीतम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा, एनपीएसईए (NPSEA) के जिला अध्यक्ष सुनील जरयाल, संस्कृत परिषद के जिला अध्यक्ष अमर सेन, बलेरा स्कूल के प्रधानाचार्य जगजीत आजाद तथा एनपीएसईए के राज्य प्रवक्ता ओम आजाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राज्य कार्यकारिणी की ओर से कांगड़ा जिला अध्यक्ष गुरदयाल पर्यवेक्षक की भूमिका में उपस्थित रहे और उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व व्यवस्थित रूप से संचालित किया। चुनाव परिणामों में संजय वर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष, सुनील सूर्यवंशी को महासचिव और राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर विभिन्न खंडों से आए प्रतिनिधियों ने लगातार छह बार जिला अध्यक्ष पद पर रहे चतर सिंह सूर्यवंशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा।

बैठक में जिले के लगभग 12 खंडों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और सहभागिता और भी बढ़ गई। यह चुनाव शिक्षकों के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!