श्री सत्य साई पब्लिक हाई स्कूल बनीखेत के छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,20 में से 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

श्री सत्य साई पब्लिक हाई स्कूल बनीखेत के छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,20 में से 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

डलहौजी / चंबा, 16 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

श्री सत्य साई पब्लिक हाई स्कूल बनीखेत के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कुल 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 16 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।विद्यालय की छात्रा शिवम् ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मन्नत ने 91.29% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कर्ष टंडन ने 86.86%, अनन्या ने 83.92%, स्वप्निल ने 82.43%, मयंक ने 82%, आक्रृति ने 79.71%, सुशील कुमार ने 78.43%, अंशुल वर्मा ने 77% और अन्य छात्रों ने भी शानदार अंक प्राप्त किए।विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को भी उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और बताया कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय ने यह भी संकल्प लिया कि वह आगे भी छात्रों को हर संभव सहायता और प्रेरणा प्रदान करता रहेगा, जिससे वे उच्चतर शैक्षिक व जीवन के क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।श्री सत्य साई पब्लिक हाई स्कूल बनीखेत शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और आने वाले समय में भी ऐसी सफलताएँ प्राप्त करने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!