बनीखेत में चोरी, अज्ञात चोरों ने ढाई लाख के सोने के जेवर उड़ाए

बनीखेत में चोरी, अज्ञात चोरों ने ढाई लाख के सोने के जेवर उड़ाए

डलहोजी/ चम्बा 31 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत बनीखेत में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एनएचपीसी क्लब के साथ लगते एक मकान में अज्ञात व्यक्तियों ने ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, तो वहीं स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता भारती ठाकुर पत्नी सोहनलाल ठाकुर, निवासी वार्ड नंबर 7, गांव मंडला, डाकघर रैहन, तहसील बसौली, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) ने ऑनलाइन शिकायत (112) कि इसी शिकायत के अनुसार वह अपनी 65 वर्षीय माता सुशील के साथ मायके में ही रह रही थीं। बीते वर्ष नवंबर 2025 में उनकी माता काम के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थीं, जबकि 13 दिसंबर को भारती ठाकुर स्वयं भी कुछ घरेलू कार्यों के चलते अपने ससुराल चली गई थीं।शिकायत के अनुसार जब वह आज अपने घर वापस लौटीं तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है।

यह दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर जाकर देखने पर पाया कि गहनों की अलमारी टूटी हुई थी और सोने के जेवरों के डिब्बे बाहर बिखरे पड़े थे। घर से लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर गायब थे।घटना की सूचना तुरंत ऑनलाइन शिकायत की , जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही इस चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने में सफल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!