अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व चंबा दिवस पर अखंड चंडी महल में भव्य कार्यक्रम, मेधावी छात्राएं व महिला प्रतिभाएं सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व चंबा दिवस पर अखंड चंडी महल में भव्य कार्यक्रम, मेधावी छात्राएं व महिला प्रतिभाएं सम्मानित

चम्बा 08 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हॉल में रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सेलिब्रेटिंग चंबा एंड द स्पिरिट ऑफ़ वीमेन” थीम के अंतर्गत किया गया।कार्यक्रम में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन (सेवानिवृत्त) अनुमेहा पाराशर तथा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य नम्रता शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि समाज में वास्तविक समानता स्थापित करने के लिए निरंतर ठोस और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करना सराहनीय पहल है, लेकिन इसके साथ ही महिलाओं से जुड़े किसी प्रमुख मुद्दे—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य या सामाजिक समानता—को चिन्हित कर उस पर गंभीरता से कार्य करना भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि आज भी कई स्थानों पर बेटियों को बेटों के समान अवसर नहीं मिल पाते, जिससे उनके आत्मविश्वास और क्षमता के विकास पर असर पड़ता है। उन्होंने परिवारों से अपील की कि बच्चों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए, क्योंकि छोटे स्तर का भेदभाव भी बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास को प्रभावित करता है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने 10वीं और 12वीं कक्षा में जिला चंबा का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को क्रमशः 10 हजार और 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों की महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया।कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘महिला उपलब्धि सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया। रिस्पांसिबल टूरिज्म के क्षेत्र में योगदान के लिए रेनू शर्मा, पारंपरिक लोक कला के लिए रितिका ठाकुर और स्वच्छता गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य के लिए दीक्षा मैहरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व चंबा दिवस के उपलक्ष्य पर भूरि सिंह संग्रहालय के सभागार में परिचर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपायुक्त ने युवाओं से चंबा की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंतर्गत भूरि सिंह संग्रहालय से हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को चंबा के ऐतिहासिक मंदिरों, स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!