सीपेट बद्दी में डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू :- उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल

सीपेट बद्दी में डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू :- उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल

चम्बा 24 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी एवं मोल्ड टेक्नोलॉजी से जुड़े विभिन्न डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीपेट बद्दी भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान है, जो युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाता है।उपायुक्त ने बताया कि सीपेट से प्रशिक्षण प्राप्त युवा न केवल उद्योगों में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। उन्होंने जिले के युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।इस संबंध में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं जिले के सभी आईटीआई प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद व मेधावी विद्यार्थियों को सीपेट में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से छात्रवृत्ति योजनाओं तथा मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को सीपेट में नामांकन के लिए मार्गदर्शन देने तथा एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी द्वारा युवाओं को एक माह का औद्योगिक एवं ऑन-जॉब प्रशिक्षण प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के अल्पकालिक प्रशिक्षण युवाओं के कौशल विकास में सहायक सिद्ध होंगे और उन्हें उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराएंगे।बैठक में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा पुनीत महाजन तथा आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के हित में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!