
फॉरेस्ट नर्सरी बनीखेत का गार्ड क्वार्टर खंडर में हुआ तब्दील
डलहौजी/चम्बा 27 सितंबर मुकेश कुमार( गोल्डी)
वनमंडल डलहौजी के अंतर्गत बनीखेत की नर्सरी में फॉरेस्ट गार्ड क्वार्टर जो बीते कई सालों से अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है जो आज मौजूदा समय में खंडार में तब्दील हो चुका है। जिसको लेकर वन विभाग बीते कई सालों से लेकर आज तक खंडर में तब्दील हो चुके इस भवन के निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हुआ है। इस बारे में जब रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेस्ट नर्सरी बनीखेत में जो पुराना गार्ड क्वार्टर जो आज गिर चुका है इस बारे में उचित दस्तावेज तैयार कर कर आगे प्रेषित किए जा चुके हैं ताकि इसे पूरी तरह से नए रूप से तैयार किया जा सके ताकि नर्सरी में उपयोग लाया जाने वाला सामान माली के लिए रहने योग्य जगह निरीक्षण हेतु बाहरी लोगों के लिए बैठने का उचित प्रावधान इत्यादि इस भवन को लेकर किया गया है। और जैसे ही ऊपर से सकारात्मक निर्देश आते हैं वैसे ही इसके निर्माण को लेकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दे कि मौजूदा समय में फॉरेस्ट माली नर्सरी के साथ निजी कमरा किराए पर लेकर अपने कार्य को अंजाम दे रहा है अगर विभाग नए कमरे तैयार कर लेता है तो माली को 24 घंटे नर्सरी के बीचो-बीच रहकर अपनी सेवाएं दे सकेगा।