अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व चंबा डे पर 8 मार्च को होंगे विविध कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व चंबा डे पर 8 मार्च को होंगे विविध कार्यक्रम

चम्बा 06 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा चंबा डे के उपलक्ष्य में 8 मार्च को जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बचत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चंबा रियासत के भारत में विलय तथा वर्ष 1948 में नागरिक प्रशासन के पहले उपायुक्त द्वारा कार्यभार संभालने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को स्मरण करते हुए हर वर्ष 8 मार्च को चंबा डे मनाया जाता है। इस वर्ष इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ संयुक्त रूप से मनाया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय से होगी। इसके बाद चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से लोगों को परिचित करवाने के उद्देश्य से एक हेरिटेज वॉक आयोजित की जाएगी। इस हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चंबा के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी जाएगी। यह भ्रमण गाइडेड टूर के रूप में होगा, जिसमें विशेषज्ञ मार्गदर्शक प्रतिभागियों को चंबा के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से बताएंगे।उन्होंने बताया कि हेरिटेज वॉक के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हॉल में किया जाएगा। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों तथा शिल्पकारों और दस्तकारों द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त जिला चंबा से संबंध रखने वाली विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आगामी सप्ताह में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में तीन विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें चंबा की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुकी महिलाएं छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगी और उन्हें प्रेरित करेंगी।इसके अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी हर वर्ष की भांति इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी चंबा निवासियों, विशेषकर युवाओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा सहित अन्य प्रेस प्रतिनिधि भी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!