चुराह के चांजु स्कूल में गहराया पेयजल संकट, बच्चों को हो रही भारी परेशानी

चुराह के चांजु स्कूल में गहराया पेयजल संकट, बच्चों को हो रही भारी परेशानी

तीसा (चुराह) 25 मार्च दिलीप सिंह ठाकुर

तीसा (चुराह) 25 मार्च दिलीप सिंह ठा

विकासखंड चुराह की ग्राम पंचायत चांजु के अंतर्गत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही स्कूल के शौचालयों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है, जहां पानी के अभाव में गंदगी फैली हुई है।स्कूल प्रशासन ने इस समस्या को लेकर कई बार जल शक्ति विभाग को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

स्कूल प्रबंधन द्वारा अस्थायी व्यवस्था के तहत बाल्टियों में पानी भरकर बच्चों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। हालांकि यह व्यवस्था स्थायी समाधान नहीं है और इससे बच्चों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और ग्रामवासी मिलकर विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनका शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित व स्वच्छ बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!