अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा चंबा जिला की कार्यकारिणी का हुआ गठन

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा चंबा जिला की कार्यकारिणी का हुआ गठन

चम्बा 20 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला चंबा की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। महासभा के इस संगठनात्मक विस्तार को वाल्मीकि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे समाज के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सकेगा।प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा हिमाचल प्रदेश दीपक लहोरवी द्वारा जिला चंबा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित पदाधिकारियों में विजय बैंस (डलहौजी) को जिला प्रधान, मुकेश कुमार बनीखेत ‘ उप प्रधान एवं प्रेस सचिव, अमित गिल (डलहौजी) महासचिव, सुशील नाहर (बनीखेत) संयुक्त सचिव , विक्की (बकलोह) सचिव ,अनिल कुमार (बकलोह) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे समाज के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।प्रदेशाध्यक्ष दीपक लहोरवी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला कार्यकारिणी चंबा के सभी सदस्यों से यह उम्मीद की जाती है कि वे वाल्मीकि समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की लंबित मांगों और समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने यह भी कहा कि अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का उद्देश्य समाज को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना है। जिला स्तर पर मजबूत कार्यकारिणी के गठन से समाज के लोगों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जहां वे अपनी समस्याओं और सुझावों को रख सकेंगे।नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ वाल्मीकि समाज के हितों के लिए कार्य करेंगे और समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!