बनीखेत में स्वर्गीय श्री त्रिलोचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आग़ाज़, पठनीया इलेवन ने जीता पहला मुकाबला

बनीखेत में स्वर्गीय श्री त्रिलोचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आग़ाज़, पठनीया इलेवन ने जीता पहला मुकाबला

डलहौजी/चंबा 01 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

बनीखेत के पद्दर मैदान में स्वर्गीय श्री त्रिलोचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय लोग और खिलाड़ी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि डीएसपी मयंक शर्मा ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जुड़कर अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पठनीया इलेवन और होटल डीएलएस की टीमों के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पठनीया इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 134 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल डीएलएस की टीम संघर्ष के बावजूद 120 रनों पर सिमट गई, जिससे पठनीया इलेवन ने पहला मुकाबला अपने नाम किया।यह क्रिकेट टूर्नामेंट गुरी ब्रदर्स एवं जग्गी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जिससे खेल में तेज़ी, रोमांच और दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन बना रहेगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 25,000 रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11,000 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!