नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2026-27 के प्रवेश पत्र जारी, 7 फरवरी को होगी परीक्षा

नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2026-27 के प्रवेश पत्र जारी, 7 फरवरी को होगी परीक्षा

चंबा 09 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल के प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (LEST) कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए सत्र 2026-27 हेतु आयोजित की जाने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।प्राचार्य ने बताया कि यह चयन परीक्षा 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और इसमें नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और उसी के अनुरूप तैयारी करनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता हो, तो वह जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेल्प डेस्क के प्रभारी गौरव शर्मा से संपर्क कर सकता है। इसके लिए संपर्क नंबर 9416197137 और 8894294869 जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, जिन विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का प्रिंट प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, वे पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल, चंबा में आकर भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। नवोदय विद्यालय समिति का उद्देश्य है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष रहे, ताकि योग्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!