भरमौर-थल्ला मार्ग पर दर्दनाक हादसा,महिंद्रा पिकअप खाई में गिरी, युवक की दुखद मौ#त, एक गंभीर घायल

भरमौर-थल्ला मार्ग पर दर्दनाक हादसा,महिंद्रा पिकअप खाई में गिरी, युवक की दुखद मौ#त, एक गंभीर घायल

भरमौर/ चम्बा 04 मुकेश कुमार (गोल्डी)


भरमौर-थल्ला रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन भरमौर से पंसेई की ओर लौट रहा था। जब वाहन सुंकू टपरी के पास पहुंचा, तो अचानक सड़क का डंगा धंस गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में मदन लाल पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव पंसेई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनोज कुमार पुत्र पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में चाचा-भतीजा थे और किसी काम से भरमौर गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल युवक को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!