शहीदी दिवस पर चंबा पुलिस ने अमर शहीदों को किया नमन, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

शहीदी दिवस पर चंबा पुलिस ने अमर शहीदों को किया नमन, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

चम्बा 30 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

आज शहीदी दिवस के अवसर पर जिला चंबा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक चंबा ने किया। इस अवसर पर भारत की स्वतंत्रता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

वातावरण देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंबा ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिन स्वतंत्रता, शांति और सुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं, वह हमारे शहीदों के त्याग और बलिदान का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को चंबा पुलिस एवं हिमाचल प्रदेश की ओर से सादर नमन है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह हमें निरंतर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सेवा करने और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न शाखाओं के पुलिस कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। शहीदी दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को दर्शाने वाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!