क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 29 दिसंबर को 150 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

शिमला 26 दिसम्बर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा जिला शिमला के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला के सौजन्य से औरो वीविंग मिल्स (वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड), बद्दी के लिए मशीन ऑपरेटर (अपरेंटिस) एवं हेल्पर के कुल 150 पदों को भरने हेतु 29 दिसंबर 2025 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।यह कैंपस इंटरव्यू क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला परिसर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई (किसी भी ट्रेड में) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र तथा बायोडाटा (रिज्यूम) के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर कैंपस इंटरव्यू में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है।जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण अभी तक रोजगार कार्यालय में नहीं हुआ है, वे ईईएमआईएस पोर्टल eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल नंबर 88947-19920 पर संपर्क कर सकते हैं।