12 जनवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया,विभिन्न संपर्क सड़क मार्गों का करेंगे भूमि पूजन

चम्बा 09 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 और 13 जनवरी को चंबा प्रवास पर रहेंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 10 जनवरी को सायं 6 बजे सिहुंता पहुंचेंगे। 12 जनवरी को दोपरहर बाद 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत परसियारा के गांव रुपियाना (घाटूना) को जोड़ने वाले सम्पर्क सड़क मार्ग की आधारशीला रखेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 13 जनवरी को बाद दोपहर ग्राम पंचायत बैली में समलेटा से खड्डी को जोड़ने वाले सम्पर्क सड़क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे।