जिला चंबा में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए, 36 सड़कें अवरुद्ध; बिजली और जल आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी

जिला चंबा में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए, 36 सड़कें अवरुद्ध; बिजली और जल आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी

चंबा 02 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, उपायुक्त कार्यालय चंबा द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे तक जिला चंबा के सभी उपमंडलों में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की स्थिति दर्ज की गई है। चंबा, डलहौजी, तीसा, सलूणी, भरमौर, पांगी और भटियात उपमंडलों में मौसम सामान्य बना हुआ है, हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर अभी भी दिखाई दे रहा है।लोक निर्माण विभाग (HPPWD) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 36 सड़कें अवरुद्ध पाई गईं, जिनमें से 10 सड़कों को बहाल कर दिया गया है, जबकि 26 सड़कें अभी भी बंद हैं। पांगी उपमंडल में सबसे अधिक 22 सड़कें बंद हैं, जिनमें से केवल 3 को खोला जा सका है। सलूणी में 6 में से 3 सड़कें, भरमौर में 5 में से 3 सड़कें बहाल की गई हैं। डलहौजी और तीसा में भी कुछ सड़कें अभी बंद हैं, जबकि चंबा और भटियात उपमंडल में सभी सड़कें सुचारू हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति सामान्य बताई गई है। चंबा–पठानकोट और चंबा–भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुले हैं। प्रमुख सड़कों में बनीखेत–डलहौजी–खज्जियार मार्ग (लक्कड़मंडी के रास्ते) बंद है, जबकि चंबा–पांगी मार्ग (साच पास के रास्ते) भारी बर्फबारी के कारण बंद किया गया है। अन्य प्रमुख मार्ग खुले हैं।हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) के अनुसार जिले में 69 डीटीआर प्रभावित हुए थे, जिनमें से 52 बहाल कर दिए गए हैं। अभी 17 डीटीआर पर बिजली आपूर्ति बहाल की जानी बाकी है, जिनमें भरमौर और तीसा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं।जल शक्ति विभाग के तहत कुल 6 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई थीं। इनमें से 2 योजनाएं बहाल कर दी गई हैं, जबकि भरमौर क्षेत्र की 4 योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। प्रशासन द्वारा सभी विभागों को शीघ्र बहाली के निर्देश दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!